A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत, मां घायल; पुलिस ने पीछा कर ट्रक पकड़ा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीबाई तिराहा के पास नेशनल हाईवे-34 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पीछा कर कुछेछा चौकी के पास पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के बागिरिया गांव निवासी 18 वर्षीय विपिन यादव अपनी मां के साथ बाइक से ननिहाल सिमनौड़ी जा रहा था। जैसे ही मां-बेटे लक्ष्मीबाई तिराहा के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Related Articles

टक्कर लगते ही युवक की मां सड़क किनारे जा गिरी और घायल हो गई, जबकि विपिन यादव बाइक समेत सड़क पर गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। ट्रक से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भाग रहे ट्रक का पीछा किया और उसे कुछेछा चौकी के पास पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल मां को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस ने मामले में ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Show More
Back to top button