

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । पशु बाजार के देशी शराब ठेका में ठेके के अंदर से शराब बेचने के बजाय बाहर काउंटर लगाकर शराब बेचकर आबकारी अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है। यह कारनामा प्रतिदिन खुलेआम किया जा रहा है।
पशु बाजार के निकट देसी शराब दुकान संख्या 2 है। इसके अनुज्ञपि बिंदा प्रसाद है। एक अप्रैल से यह शराब ठेके के अंदर से बेचने के बजाय काउंटर लगाकर बाहर बैठकर बेचते हैं। ग्राहक राजा सिंह, रविंद्र कुमार, गुड्डू, ज्ञान प्रकाश, राजेश यादव आदि ने बताया कि इस ठेके पर दो रेट 75 और 80 रुपए की शराब मिलती है जबकि सभी ठेकों पर एक ही रेट 75 रुपए पर मिलती है। कस्बे का एक मात्र ठेका यही है जहां पर खिड़की की बजाय खुले काउंटर से शराब दी जा रही है। अनुज्ञापी बिंदा प्रसाद ने कहा कि उसने एक अप्रैल को दुकान बदली है। इस वजह से कांउटर लगाकर बिक्री कर रहे हैं। दो अलग अलग रेट के बारे में वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।