A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:उर्स के तीसरे दिन उमडी अकीदतमंदों की भीड़

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। हज़रत बाबा निजामी कम्हरिया के सालाना उर्स में तीसरे दिन भी लंगर चादरपोशी व कव्वालियों का आयोजन हुआ। जिसमें सुबह कुरानख्वानी हुई जिसके बाद दिन लंगर व चादरपोशी का सिलसिला जारी रहा और देर रात तक महफ़िल ए सिमां का आयोजन किया गया। उर्स में तीसरे दिन मौसम खुला होने के कारण जायरीनों की भारी भीड़ मेले में देखी गई। लेकिन बीते दिन हुई बारिश के कारण पूरे मेला प्रांगण की सड़कें बारिश के पानी व कीचड़ से युक्त रही। जिससे लोगों को चलने में खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। आज कुल की फातिहा के साथ चार दिवसीय उर्स का समापन होगा। उर्स के दूसरे दिन आस्ताने में शानदार कव्वालियों का आयोजन हुआ जिसमें रामपुर से आए कव्वाल मोहम्मद अहमद व शाहजहांपुर से आए कव्वाल राजू मुरली सहित मकामी कव्वालों ने अपने कलामों से शमां बांधी। जिसे सुन श्रोताओं ने जमकर दाद दी। उर्स में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सहित मेला कमेटी दिन रात मेला को सफल बनाने में जुटी रही। इस दौरान दरगाह के सज्जादानशीन हाफिज वली मोहम्मद व लाल मोहम्मद निजामी उपस्थित रहे। आज कुल की फातहा के साथ चार दिवसीय उर्स का समापन होगा ।

Related Articles
Show More
Back to top button