A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़

कॉलेज ने दस्‍तावेज के बदले मांगे 3 लाख रुपये, छात्रा ने खुद का गला काटकर आत्‍महत्‍या का किया प्रयास

काॅलेज संचालक का कहना है कि कमला डामोर नर्सिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा द्वारा नर्सिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष में अध्ययन पूर्ण कर प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर उत्तीर्ण हो चुकी है।

कोरबा

शहर में शुक्रवार शाम को ज्ञान स्कूल ऑफ नर्सिंग धार की छात्रा ने खुद का गला रेत कर आत्महत्या की कोशिश की थी। इसका जिला अस्पताल के आइसीयू में उपचार चल रहा है। शनिवार को छात्रा के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। छात्रा अब खतरे से बाहर बताई गई है।

इधर छात्रा कमला डामाेर ने बताया कि कालेज द्वारा 10वीं, 12वीं की अंक सूची, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं दिए जा रहे। पिछले 15 दिन से मूल दस्तावेज की मांग कर रही थी। इस पर तीन लाख रुपये जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है।

छात्रा ने कहा कि इसी से परेशान होकर यह कदम उठाया था। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस द्वारा बारिकी से जांच की जा रही है। छात्रा से बयान लिए जा गए है। इसके आधार पर जांच होंगी।

इस मामले में काॅलेज संचालक का कहना है कि कमला डामोर नर्सिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा द्वारा नर्सिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष में अध्ययन पूर्ण कर प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर उत्तीर्ण हो चुकी है। छात्रा कमला डामोर अक्टूबर 2023 से महाविद्यालय में उपस्थित नहीं हुई है।

Related Articles

छात्रा द्वारा नर्सिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम में आगे अध्ययन नहीं करने, प्रवेश निरस्त करवाने संबंधित एवं दस्तावेज को पुनः प्राप्त करने संबंधित कोई भी लिखित आवेदन महाविद्यालय को प्रस्तुत नहीं किया गया। छात्रा द्वारा महाविद्यालय काे लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जाता तो महाविद्यालय द्वारा नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाती। छात्रा कमला डामोर द्वारा महाविद्यालय पर आरोप लगाया गया है कि महाविद्यालय छात्र नर्सिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम छोड़ने के लिए रुपए तीन लाख की मांग की जा रही है, जो निराधार है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!