
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकासखंड बदनावर के ग्राम भैसोला में किया गया जिसका सीधा प्रसारण सिविल अस्पताल मनावर में जनप्रतिनिधि एवं आम जनता को दिखाया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल पाटीदार तथा दिनेश सारण की उपस्थिति में सिविल अस्पताल मनावर पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान है और इसको स्वास्थ्य विभाग के सभी सदस्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ सफल बनाना है मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंपा बघेल द्वारा आम जनता से अपील की गई की इस अभियान में सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए तथा मुख्य रूप से महिलाओं में होने वाली बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार निकट के स्वास्थ्य केंद्र में करावे इस अभियान में निश्चय मित्र द्वारा टीबी के रोगियों को पोषण आहार का वितरण भी करवाया जाना अभियान का एक हिस्सा है इसी कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा टीबी रोगियों को अल्ट्राटेक कंपनी लिमिटेड द्वारा दिए गए पोषण आहार का वितरण भी करवाया गया इस अवसर पर सिविल अस्पताल मनावर के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील देसाई खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पाचुरेकर, बीसीएम वैभव मंडलोई, एसटीएलएस गौरव पाटीदार, सुपरवाइजर आनंद सिंह जर्मन तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे!