दौसाराजस्थान

दौसा जिले का ऐतिहासिक डांडिया महोत्सव “दौसा डांडिया महारास महोत्सव” होगा 28 सितंबर को

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। नवरात्र के अवसर पर 28 सितंबर को दौसा जिले का ऐतिहासिक डांडिया महोत्सव गुप्तेश्वर रोड़ स्थित विवाह पैलेस में आयोजित होगा।
कार्यक्रम संयोजक हैदर खान ने बताया टाइम फिटनेस क्लब,दा लेडीज क्लब दौसा एवं वाइब्रेंट्स ग्रुप्स के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितंबर,रविवार को गुप्तेश्वर रोड़ स्थित विवाह पैलेस में “दौसा डांडिया-महारास नाइट महोत्सव” आयोजित होने जा रहा है। दौसा जिले के इतिहास में पहली बार लाइव सिंगिंग के साथ डांडिया महोत्सव आयोजित होगा जिसके अंतर्गत डांडिया के साथ भागड़ा नृत्य का रोचक प्रदर्शन किया जाएगा। इस के अंतर्गत खासतौर से बाहर के गायक कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान डब्बू अंकल उर्फ गोविंदा आकर्षण का केद्र रहेंगे। गौरतलब है कि डब्बू अंकल फिल्म स्टार गोविंदा के अंदाज़ में डांस कर देशभर में अपना नाम रोशन कर चुके है। कार्यक्रम संयोजक हैदर खान ने बताया कि “दौसा डांडिया महारास महोत्सव” के दौरान महोत्सव में भाग लेने वाले लोगों की सुरक्षा का विशेष खयाल रखा जाएगा। महोत्सव के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। इसके लिए जयपुर से तकरीबन 30 बाउंसर्स की विशेष टीम महोत्सव में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी।

मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि दौसा जिले में होने जा रहे इस ऐतिहासिक “दौसा डांडिया नाइट महोत्सव” के दौरान परफॉर्मेंस के आधार पर मिस दौसा,मिसेज दौसा,बेस्ट डांसर,बेस्ट ड्रेस अप और बेस्ट कपल जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा जाएगा जिसके अंतर्गत विजेताओं को आमंत्रित अतिथियों के कर कमलों से विजेताओं को अनूठी स्कीम अथवा उपहार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रहेगी कि इतने बड़े महाआयोजन के अंतर्गत डांडिया महोत्सव में भाग लेने वाले सभी लोगों को VIP पास द्वारा निशुल्क रूप से प्रवेश दिया जाएगा। इस डांडिया महोत्सव में भाग लेने वाले इच्छुक लोग टाइम फिटनेस क्लब, लालसोट रोड़ दौसा एवं दा लेडीज क्लब,फर्स्ट टावर आगरा रोड़ दौसा एवं वाइब्रेंट्स ग्रुप कार्यालय मान क्लब दौसा से निशुल्क रूप से पास प्राप्त कर सकेंगे। महोत्सव के दौरान भाग लेने वाले लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर महिलाओं एवं कपल्स के लिए अलग कोर्ट एवं युवाओं के लिए अलग-अलग कोर्ट निर्धारित किए जाएंगे ताकि आगंतुक सभी लोग महोत्सव का भरपूर लुत्फ़ उठा सके।

Related Articles

दौसा डांडिया महारास महोत्सव सह संयोजक निखिल भारद्वाज ने बताया कि देश विदेश में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करने वाली धोली मीणा आकर्षण का केंद्र रहेंगी। डांडिया के अलावा जयपुर से खासतौर पर भांगड़ा टीम को भी आमंत्रित किया गया है जो कि समूह में भांगड़ा डांस का प्रदर्शन कर लोगो का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए स्टेज पर तकरीबन 1000 वर्गफीट की बड़ी एलईडी लगाई जाएगी।

दा लेडीज क्लब दौसा सचिव एवं मिस राजस्थान शीतल विश्वकर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान डांडिया ड्रेस अप में भाग लेने वाले सभी लोगों को निःशुल्क रूप से हाथों हाथ फोटो फ्रेम करा कर उनके फोटो प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों पर ड्रोन से पुष्वर्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार 28 सितंबर को दौसा जिले में होने जा रहे हैं इस ऐतिहासिक डांडिया कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!