दौसाराजस्थान

‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – युवाओं की शक्ति को नमन‘ कार्यक्रम हुआ आयोजन 

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा।आज सरस्वती कॉलेज में नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भव्य युवा सम्मेलन 2025 का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास बारहट,प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, जयपुर से पधारे। साथ ही मंच को गरिमा प्रदान करने हेतु श्रीमती लक्ष्मी रेला,जिला अध्यक्ष भाजपा दौसा डॉ. रतन तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दौसा सोमेश विजय,जिला उपाध्यक्ष भाजपा दौसा विपिन जैन,महामंत्री भाजपा दौसा श्रीमती मंजू लता जाटव,मंत्री भाजपा दौसा भूपेंद्र सिंह राजपूत,अध्यक्ष भाजपा दौसा शहर तथा भीम सिंह की विशिष्ट उपस्थिति रही।साथ ही भाजपा दौसा शहर की कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

Related Articles

जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि ने अपने विचारों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर भारत का सशक्त निर्माण तभी संभव है, जब युवा वर्ग कौशल, नवाचार और आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण में अग्रसर हो।

इसी क्रम में श्रीमती लक्ष्मी रेला एवं डॉ. रतन तिवारी ने भी अपने प्रेरणादायी संबोधन द्वारा उपस्थित बच्चों एवं युवाओं में आत्मनिर्भरता, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की अलख जगाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. निकिता त्रिवेदी का विशेष योगदान सराहनीय रहा, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह आयोजन उत्कृष्ट रूप में सम्पन्न हो सका।

अंत में सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं छात्र–छात्राओं ने एक साथ भारत को पूर्णतः आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेते हुए संकल्प-पत्र भरकर कार्यक्रम का समापन किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!