A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:संगठन के स्थापना दिवस पर मरीजों को फल बांटे

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में लेखपालों ने सीएचसी पहुंच मरीजों को फल वितरण किए।

लेखपाल संघ के 64वें स्थापना दिवस पर जनपद के लेखपालों ने संगठन के संस्थापक मुरारीलाल शर्मा की फोटो पर माल्यार्पण कर संगठन के हित में उनके द्वारा किए गए कामों को गिनाया। इसके बाद सभी लेखपालों ने जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश की अगुवाई में कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंच मरीजों को फल वितरित किए।इस दौरान संगठन के मंत्री सत्यम, तहसील अध्यक्ष मनीष, लेखपाल अवनीश सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!