

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में बीती शाम मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है।तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला रोड पड़ गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से समुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुँचाया जहाँ पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला की पहचान तुलसारानी उर्फ़ चंपा पत्नी दयाशंकर कुशवाहा 62 वर्षीय निवासी धरौनी गांव के रूप में हुई है।महिला खेत से अपने घर लौट रही थी।जिसको गांव के बाहर पानी टंकी के पास तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला गिरकर गंभीर रूप घायल हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से समुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती किया ।जहाँ पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
