A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर मे झारखण्ड सरकार 50 बेडेड धन्वन्तरि आयुष अस्पताल निर्माण हेतु स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा इस का शिल्यान्यास किया गया..

 

जमशेदपुर मे झारखण्ड सरकार स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखण्ड द्वारा स्वीकृत 50 बेड धन्वन्तरि आयुष अस्पताल निर्माण हेतु स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा इस का शिल्यान्यास किया गया..

क़दमा शास्त्रीनगर स्थित मिलन समिति मैदान मे यह अस्पताल बन कर तैयार होगा,तक़रीबन 20 करोड़ के लागत से इसका निर्माण होगा,यह अस्पताल पांच मंजिला होगा ओर आगामी तक़रीबन 16 महीनों मे यह बनकर तैयार हो जायेगा, जिसका लाभ तमाम शहर के लोगों के अलावे बाहर के लोगों कों भी मिलेगा,

Related Articles

मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसके निर्माण हेतु विधिवत पूजा अर्चना कर शिल्यान्यास किया,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली हमारे देश की पौराणिक चिकित्सा विधि है,इस विधि से हम अपने शारीरिक शक्ति कों बढाकर खुद ही शरीर कों मजबूत करते हैं ताकि बाहरी बीमारी से हमारा शरीर बचे रहे, इस चिकित्सा पद्धति कों आगे बढ़ाते हुए इस आयुष अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों कों मिलेगा.मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त मनीष कुमार,जिला आयुष पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन भी मौजूद थे.

Show More
Back to top button