
स्व. रवि वडोले स्मृति रात्रिकालीन टेनिसबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विधायक विजय चौरे ने किया पुरस्कार वितरण
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निमनी में स्वर्गीय रवि वडोले जी की स्मृति में शिवगर्जना क्रिकेट टीम द्वारा आयोजित भव्य रात्रिकालीन टेनिसबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं खेलप्रेमियों की विशेष उपस्थिति रही।

इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए DCC क्रिकेट टीम ग्राम देवी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सौसर विधायक श्री विजय चौरे उपस्थित रहे। विधायक श्री चौरे ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विधायक श्री विजय चौरे ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हैं और प्रतिभाओं को आगे आने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने स्व. रवि वडोले जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्मृति आयोजन को प्रेरणादायी बताया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए शिवगर्जना क्रिकेट टीम की प्रशंसा की। आयोजन के सफल संचालन हेतु शिवगर्जना क्रिकेट टीम ग्राम निमनी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर भागवत महाजन जी, केशव बोडे जी, जनपद सदस्य मारोती करोकार जी, सरपंच श्रीमती वर्षा विश्राम भोयर जी, विठ्ठल गायकवाड़ जी, उकंराव वडोले जी, ज्ञानेश्वर गावंडे जी, राजा बोडे जी, राजेन्द्र वडस्कार जी, नारायण बंड जी, सुमित वड़स्कर जी, शुभम वाघ जी, चंद्रकांत वड़ोले जी, रामकृष्ण जुनघरे जी, शिवकांत गोहने जी सहित बड़ी संख्या में युवा साथी, क्रिकेट प्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
समापन समारोह में पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और आयोजन को क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताया गया।