
सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से गुरुवार को नगर पंचायत के लंबी गली मुहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोर साकिब अंसारी की मौत हो गई |जब की उसके साथ डूब रहे 16 वर्षीय मोनू हुसैन को ग्रामीणों ने बचा लिया |बताया जाता है कि मुहल्ले के चार किशोर नहाने के लिए चार किलोमीटर दूर देवरी सोन नदी गए थे |नहाने के दौरान दो किशोर साकिब और मोनू नदी के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे |दोनों को डूबते देख ग्रामीणों ने मोनू को बचा लिया |
घटना के सूचना मिलते ही हुसैनाबाद के प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, देवरी ओपी प्रभारी बब्लू गुप्ता पहुंचे और डूबे साकिब की तलाश करने के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया |गोताखोरों ने काफ़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर से शव निकाला | वह लंबी गली निवासी आबिद अंसारी का बेटा था |जबकि बचाए गए किशोर को गंभीर अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया | जहां से उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया |