मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जानआयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे डिंडोरी

डिंडौरी    कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की जांच कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

     जनसुनवाई में करंजिया विकासखंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्राम भंगाटोला, ग्राम पंचायत खारीडीह के उफरी माल के ग्रामीणों ने विगत दो वर्षों से नल जल योजना बंद पडा होने की शिकायत प्रस्तुत करते हुए नल जल योजना को सुचारू रूप से शुरू कराने की मांग की। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को प्रकरण का निरीक्षण कर नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत चकमी के ग्रामीणों ने सोनतीरथ नदी में पुलिया क्षतिग्रस्त और नल जल योजना के अन्तर्गत पाईप लाइन अधूरा होने की शिकायत रखी, जिस पर सीईओ जनपद पंचायत करंजिया को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। नगर परिषद डिण्डौरी में कौशिल्या चौहान सफाई कर्मी की पद से सेवानिवृत होने के बाद आज दिनांक 18 अगस्त 2026 तक पेंशन नही मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर ने सीएमओ डिण्डौरी को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।

       विकासखंड समनापुर के ग्राम पंचायत खाम्हा के आवेदक हरिराम पिता सुखदेव ने अपनी स्व. श्रीमती सरस्वती बाई की संबल 2.0 योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत कराने की मांग की। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत समनापुर को संबंधित दस्तावेज की जांचकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारी प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान करें।

जनसुनवाई में हुआ स्वास्थय परीक्षण

जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्वास्थय विभाग द्वारा स्वास्थय शिविर भी आयोजित किया गया। इसके उपरांत जनसुनवाई में उपस्थित आवेदकों का रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य आवश्यक स्वास्थय परीक्षण किया गया। स्वास्थय विभाग की टीम द्वारा जांच के साथ आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थय संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।