A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:घटना के 48घंटे बाद भी घायल की हालत में सुधार नहीं, हैलट से हुआ जवाब

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। मंगलवार को भभौरा मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सहित सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर रात भर सड़क किनारे पड़े रहने वाले दो युवकों में से एक की मौत के बाद दूसरे को 48 घंटे गुजर जाने के बाद होश नहीं आया है। गुरुवार को तड़के हैलेट अस्पताल से जवाब होने के बाद परिजनों ने उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मंगलवार को भभौरा गांव निवासी निखिल सिंह अपने साथी हर्षित सिंह के साथ बाइक से कस्बे में बाजार करने आया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। भभौरा मार्ग में उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों सड़क किनारे गिर कर घायल होकर बेहोश हो गए थे। रात भर सड़क किनारे ही पड़े रहे थे। सुबह जानकारी होने पर परिजन दोनों को सदर अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल में निखिल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया था और हर्षित की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया था। हर्षित के पिता अरविंद सिंह ने बताया कि घटना के 48 घंटे गुजर जाने के बाद उसको होश नहीं आया है। गुरुवार को तड़के 4:00 बजे हैलेट के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इस पर उसे हैलेट से निकाल कर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद निखिल सिंह का शव देर शाम गांव लाया गया। गुरुवार को इसका गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह सहित परिजन व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!