A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउज्जैन

अभी -अभी दिल्ली से उज्जैन आ रहे ।श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 लोग हुए घायल..

उज्जैन। इंदौर रोड पर महामृत्युंजय द्वार के समीप देर रात करीब दो बजे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार दिल्ली के रहने वाले हैं तथा उज्जैन दर्शन के लिए आए थे। यहां से सभी ओंकारेश्वर दर्शन करने गए थे।

देर रात वापस उज्जैन लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए।नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि आरुष पुत्र धन्नालाल मालवीय उम्र 29 साल निवासी भेरूनाला ईमली बाजार उज्जैन टैक्सी चलाता है। रविवार को आरुष दिल्ली से आए श्रद्धालुओं को लेकर ओंकारेश्वर दर्शन करवाने के लिए कार से गया था।

देर रात महामृत्युंजय द्वार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक चालक में कार को टक्कर मार दीजिससे कार में सवार राजीव पुत्र सुरेन्द्र कुमार गुप्ता उम्र 45 साल निवासी अंसारी रोड दरियागंज दिल्ली उसकी पत्नी सुनिता गुप्ता उम्र 43 साल, पुत्री निष्ठा उम्र 10 वर्ष, अनविक्षा उम्र 8 साल, रुपेश चौधरी उम्र 45 वर्ष, पूनम उम्र 42 वर्ष, खनक चौधरी उम्र 11 वर्ष, हर्ष चौधरी उम्र 11 साल, लवप्रीत मेहरा उम्र 42 वर्ष,

मोहित नागर उम्र 19 वर्ष घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कार से निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है

Related Articles
Show More
Back to top button