मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस आठ दिनों में अनाज चोरों को गिरफ्तार किया

चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस  आठ दिनों में अनाज चोरों को गिरफ्तार किया
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा संवादाता

चंद्रशेखर आजाद नगर

04 अगस्त 2026 को शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम कोरियापान, दुकान कोड क्रमांक 4906040 का ताला टूटा हुआ पाए जाने तथा दुकान में रखा अनाज गायब होने की सूचना प्राप्त हुई थी। फरियादी द्वारा रिपोर्ट में बताया गया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा दुकान में रखे गेहूं एवं चावल के कट्टे चोरी कर लिये गये हैं। रिपोर्ट पर थाना चन्द्रशेखर आजादनगर में अपराध क्रमांक 333/2026, धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आजाद नगर पुलिस ने 11 अगस्त 2026 को थाना चन्द्रशेखर आजादनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोरियापान-खुटाजा तिराहे पर एक बोलेरो पिकअप वाहन में अनाज के कट्टे भरे हुए हैं तथा उसमें तीन व्यक्ति बैठे हैं, जो अनाज को बेचने के लिए ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले के निर्देशन में पुलिस टीम मुखबीर द्वारा बताये स्‍थान पर तत्काल पुलिस टीम कोरियापान-खुटाजा तिराहे पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पिकअप वाहन देखा गया, जिसमें तीन व्यक्ति बैठे हुये थे। पुलिस द्वारा उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम निलेश पिता शब्बु मेडा तथा अन्य दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम मनीष पिता धनसिंह एवं प्रकाश पिता नानजी, निवासी कोरियापान बताया। पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों से पिकअप वाहन एवं उसमें रखे अनाज के संबंध में पृथक-पृथक पूछताछ करने पर पाया कि इनके द्वारा ही कोरियापान दुकान से अनाज चोरी किया गया था, जिसके बेचने के प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये वाहन में रखे अनाज के कट्टों को पुलिस कब्जे में लेकर बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक GJ05BX7192 एवं 30 कट्टे अनाज विधिवत जप्त किए गए। प्रकरण में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक जिला अलीराजपुर रघुवंश सिंह ने बताया कि थाना चन्द्रशेखर आजादनगर क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम कोरियापान से अनाज चोरी के प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 बोरे अनाज एवं बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक GJ05BX7192 बरामद किया गया है। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 5,52,000/- रुपये है, जिसमें अनाज की कीमत लगभग 52,000/- रुपये एवं पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत 5,00,000/- रुपये है।

घटना के आरोपियों की गिरफतारी सुनिश्चित करने के लिये अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ज्‍योति उमठ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट आशुतोष के मार्गदर्शन में आजादनगर पुलिस टीम को प्रकरण के अनुसंधान के दौरान सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में निरीक्षक शिवराम तरोले, थाना प्रभारी चन्द्रशेखर आजादनगर, सउनि भूपेन्द्र, सउनि दिनेश नरगावे, प्रआर. 11 सुरेन्द्र, प्रआर. 428 राकेश, प्रआर. 209 तोलसिंह, आर. 177 विजय एवं आर. 100 भारत, प्रदीप एवं रविन्‍द्र की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।