मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देशबाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

मूसलाधार बारिश से कटरा गुलाब सिंह में कई मकान क्षतिग्रस्त, राहत कार्य में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष

मूसलाधार बारिश से कटरा गुलाब सिंह में कई मकान क्षतिग्रस्त, राहत कार्य में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष
WhatsApp Facebook

मूसलाधार बारिश से कटरा गुलाब सिंह में कई मकान क्षतिग्रस्त, राहत कार्य में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष

प्रतापगढ़। नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह क्षेत्र में तेज मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश के चलते कई गरीब ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

बारिश से प्रभावित परिवारों की परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने जेसीबी और नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ विभिन्न वार्डों का लगातार दौरा किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल राहत कार्य शुरू कराया।

नगर पंचायत टीम द्वारा जलभराव वाले घरों से पानी निकलवाने के साथ ही जेसीबी के माध्यम से रास्तों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

अध्यक्ष ने बारिश से जिन परिवारों के मकान पूरी तरह या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बारिश से प्रभावित किसी भी परिवार को परेशानी न हो और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए। नगर पंचायत की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।