A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: इंडियन बैंक में कर्मचारियों की मनमानी से ग्राहक परेशान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। Indian Bank की मुस्करा शाखा में कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर ग्राहकों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।

मामला मुस्करा कस्बे का है, जहां बैंक खुलने के बाद भी कैश काउंटर समय पर संचालित नहीं हो रहा।

Related Articles

ग्राहकों का आरोप है कि कर्मचारी समय से बैंक नहीं पहुंचते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

काफी देर बाद जब किसी कर्मचारी से कैशियर के बारे में पूछा जाता है, तो स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती कि आखिर कैशियर कब तक बैठेंगे।

बैंक में मौजूद बुजुर्ग, महिलाएं और ग्रामीण ग्राहक सबसे अधिक परेशान हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक प्रशासन को समयपालन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!