A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेझारखंडसरायकेला

चांडिल डेम के विस्तापित नेता का हाई कोर्ट से मिला बेल,12 चरण में विभिन्न मांगों को लेकर होगा आंदोलन

बानेश्वर  महतो

बानेश्वर  महतो

सरायकेला/चांडिल: नौका विहार चांडिल में अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया की 5-7-2023 को कार्यपालक अभियंता का कार्यालय सुवर्णरेखा बांध प्रमंडल संख्या-2 द्वारा किया गया मुकदमा चांडिल थाना कांड संख्या 131/ 23 का हाई कोर्ट से जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी द्वारा 17-5-2024 को बेल ऑर्डर हुआ था ,जिसका आज दिनांक 28-5-2024 को अनुमंडल कोर्ट द्वारा बेल प्राप्त हुआ । ज्ञात हो कि उक्त केस में 341,342,323,504, 506, 353,147,149,150,151 धाराएं लगा था।आगे उन्होंने बताएं की 27 दिसंबर 2023 को विकास भवन आदित्यपुर में विस्थापितों द्वारा जमा किया गया आवेदन के आधार पर विस्थापितों को विकास पुस्तिका बनाने के लिए कार्यालय द्वारा चिट्ठी भेजी जा रहा है ,जिसमें 7 दिन का समय सीमा दिया गया है। जून महीना के दूसरा सप्ताह में अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के आंदोलन का 12 चरण में विभिन्न मांगों को लेकर पुनर्वास पदाधिकारी संख्या-2 सुवर्णरेखा परियोजना चांडिल गेट हजारों विस्थापितों के साथ जाम किया जाएगा।

इस मौके पर मंच के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष त्रिलोचन महतो, कुकड़ू प्रखंड के महिला मोर्चा के गीता रानी महतो, सोमवारी महतो एवं डैम आंदोलनकारी राजीव महतो ,कुश महतो, सीमंत कुमार महतो, प्रभात महतो, अमर महतो, मलखान महतो आदि उपस्थित थे।

Related Articles
Show More
Back to top button