A2Z सभी खबर सभी जिले की

सज्जन मिश्रा बने जिला उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने बानसूर कस्बे के सज्जन मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सज्जन मिश्रा ने कहा कि वह पार्टी की रीति-नीति को आम जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा से काम करेंगे। मिश्रा विद्युत विभाग में एक्सईएन के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और भाजपा व सामाजिक सरोकार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सज्जन मिश्रा की नियुक्ति पर बधाई दी है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button