A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमहाराष्ट्र

नागपुर

नागपुर रेलवे स्टेशन पर कम होगा दबाव।

गोधनी रेल्वे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के रूप मे विकसित किया जा रहा है।इस स्टेशन के तैयार हो जाने से नागपुर रेल स्टेशन पर यात्री ट्रेनो का दबाव कम हो सकता है। नागपुर मंडल के गोधनी स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर बिलासपुर-हजरत निजामुद्दीन सहित अन्य 8 ट्रेनो के यहां पर रूकने से गोधनी के यात्रीगणो को भी इसका लाभ होगा। गोधनी सेटेलाइट स्टेशन का निर्माण कार्य जोरो पर है।2025 तक इसके पूरे होने की आशा है। वर्तमान मे गोधनी से केवल मालगाडिया ही गुजरती है। इस स्टेशन के बन जाने पर मध्य रेल मंडल के साथ द•पू•म•रेल को भी ट्रेनो के परिचालन मे सुविधा होगी।इसमे दपूम•रेल की 8 यात्री ट्रेने गोधनी होते हुए चलेगी। ये ट्रेने कलमना से गोधनी होते हुए चलेगी। इन 8 ट्रेनो को नागपुर आने जाने की जरूरत नही होगी।इससे ट्रेनो का परिचालन सही व उचित समय पर हो सकेगा। गोधनी की रेल लाइन अब तक मालखाड़ी के लिए थी। अब यात्री ट्रेनो के हिसाब से विकसित किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मध्य रेल व दपूमं•रेल मंडल के समन्वय से जल्दी ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जावेगा।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button