A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:बांदा को 3-0से हरा मौदहा ने जीता मुकाबला

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर बांदा में मौलाना सलीम जाफरी मौदहा व रायफल क्लब बांदा के बीच हाकी का मैत्री मैच खेला गया। जिसमे मौलाना सलीम जाफरी हाकी टीम मौदहा ने रायफल क्लब बांदा को 3-0 से हराकर मुकाबला जीत लिया। मुकाबला जीतकर मौदहा पहुंची मौलाना सलीम जाफरी हाकी टीम का जोरदार स्वागत हुआ और सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर जीत की मुबारकबाद दी। हाकी मुकाबले में मौदहा टीम की ओर से कृष्णा, गुलफाम व अतुल ने अपनी टीम के लिए शानदार एक-एक गोल किए जबकि सामने वाली बांदा टीम एक भी गोल न कर सकी। इसी तरह मौलाना सलीम जाफरी हाकी टीम मौदहा ने 3-0 से मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व हाकी खिलाड़ी सोना चौधरी, समीर इमाम आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!