A2Z सभी खबर सभी जिले की

भयाभय सड़क हादसे में महिला की मौत,खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रही थी

भयाभय सड़क हादसे में महिला की मौत,खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रही थी

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर-  जिले के हलैना क्षेत्र में शनिवार को एक भयावह सड़क हादसे में खाटूश्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रही एक महिला की डंपर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।

Related Articles

प्राप्त जानकारी अनुसार ताजपुर निवासी तेजसिंह अपनी चाची मीना को बाइक से खाटूश्याम मंदिर के दर्शन करवाकर गांव वापस ले जा रहे थे। हलैना चौराहे के पास उनकी बाइक के पीछे एक डंपर चल रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और मीना सड़क पर गिर गईं और इसी दौरान पीछे आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मीना की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार हादसा इतना भीषण था कि महिला के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए, जिसने भी यह दृश्य देखा वह सिहर उठा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, डंपर ड्राइवर ने दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर ही वाहन को रोक दिया। पुलिस द्वारा शव के टुकड़ों को एकत्रित किया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!