A2Z सभी खबर सभी जिले की

बोरगांव में बायपास मार्ग को लेकर विरोध तेज, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बोरगांव में बायपास मार्ग को लेकर विरोध तेज, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। ग्राम बोरगांव में प्रस्तावित बायपास मार्ग को लेकर ग्रामीणों का विरोध अब खुलकर सामने आने लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीणों ने आज कलेक्टर पांढुर्णा को ज्ञापन सौंपते हुए मार्ग में परिवर्तन की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित बायपास गांव के प्रमुख बाजार क्षेत्र से होकर गुजर रहा है, जिससे स्थानीय व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसके साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाएगा, जिससे आमजन की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

Related Articles


इस मुद्दे के विरोध में ग्राम बोरगांव का बाजार पूरी तरह बंद रखा गया। दुकानदारों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और स्पष्ट किया कि वे किसी भी स्थिति में गांव के बीच से बायपास निर्माण स्वीकार नहीं करेंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रस्तावित मार्ग में बदलाव करते हुए बायपास को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान से निकाला जाए, ताकि बाजार क्षेत्र, धार्मिक स्थल और आवासीय इलाकों को नुकसान न पहुंचे और लोगों की सुरक्षा बनी रहे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने एकमत होकर अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!