A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

अनुभव प्रगतिशील और उन्नत संस्था का निर्माण करता है-चंचल पाटीदार



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। लगातार शिक्षा पद्धति और उसके बदले आयाम संस्कार और शिक्षित होने की परिभाषा पर विस्तार से अपने उद्बोधन के माध्यम से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रमुख यशवंत गोयल ने लाइफ लाइन स्कूल मनावर के वार्षिक उत्सव में बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के द्वारा अपने उद्बोधन में संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि लाइफलाइन कान्वेंट स्कूल 1995 से शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। अनुभव प्रगतिशील और उन्नत संस्था का निर्माण करता और ऐसी शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित संस्था को में शुभकामनाएं देता हूं।

Related Articles

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अवधेश स्वर्णकार के द्वारा कहा गया कि मेरे अपने बुजुर्गों और मेरे गुरुओं के द्वारा मुझे गीता ज्ञान की ओर अग्रसर किया गया और परिश्रम तथा गीता के द्वारा जीवन जीने के मार्ग को प्रशस्त करने की कला के माध्यम से में यहां तक पहुंचा हूं और हर बच्चे को कहना चाहूंगा कि बाहरी खान-पान की ओर आकर्षित न होते हुए शुद्ध और सात्विक भोजन करें गीता पाठ करें और मोबाइल जैसे यंत्र का उपयोग सीमित मात्रा में करें किसी भी चीज की अति ना करें। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बीएल ठाकुर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कमाना की। संस्था द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मनावर के नगर मंडल उपाध्यक्ष नीरज गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार मयंक साधु और सिंगर शौकत अली मंसूरी समेत संस्था के विद्यार्थियों और संस्था के कर्मचारियों गणमान्यजनों का सम्मान किया गया! संस्था प्रमुख प्रकाश नारायण अग्निहोत्री, अभिषेक अग्निहोत्री, अन्नपूर्णा अग्निहोत्री, अरुणिमा अग्निहोत्री ने अतिथि स्वागत किया। अन्त में आभार प्राचार्य शशिकांत पाटील ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!