A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

विधायक कार्यालय में हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष एवम नमामि नर्मदा संघ महासचिव इंदुमति बेन सोलंकी का हुआ भव्य स्वागत – डॉक्टर प्रियंका*

*विधायक कार्यालय में हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष एवम नमामि नर्मदा संघ महासचिव इंदुमति बेन सोलंकी का हुआ भव्य स्वागत – डॉक्टर प्रियंका*

 *ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

       फरीदाबाद, अखिल भारत हिन्दू महासभा के महिला प्रकोष्ठ हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम नमामि नर्मदा संघ की राष्ट्रीय महासचिव इन्दुमति बेन सोलंकी गुजरात के सूरत से हरियाणा के फरीदाबाद जनपद पहुंची। उन्होंने फरीदाबाद में स्थानीय विधायक नागेंद्र भड़ाना के कार्यालय में उनसे भेंटवार्ता की। विधायक कार्यालय पहुंचने पर विधायक नागेंद्र भड़ाना सहित कार्यालय में उपस्थित अन्य प्रतिनिधियों ने इंदुमति बेन सोलंकी को पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य अभिनंदन किया।

हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने जारी बयान में यह जानकारी दी। डॉक्टर प्रियंका ने बताया कि हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक के मध्य विविध विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। चर्चा में इंदुमति बेन सोलंकी के साथ भाजपा शहादरा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री नरेंद्र कुमार जैन, जवाहर मंडल के महामंत्री सुमित शर्मा और आर एस एस यमुना पार के संघ विस्तारक मनोज नागर भी शामिल हुए। चर्चा का केंद्र हिंदू युवाओं को सनातन धर्म और सनातन संस्कृति की सुरक्षा तथा स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक बनाना और युवाओं की सहभागिता से देश को विश्व की आर्थिक और सामरिक महाशक्ति बनाना रहा।

Related Articles

हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदुमति बेन सोलंकी ने विधायक नागेंद्र भड़ाना और उपस्थित अन्य प्रतिनिधियों को अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाये जा रहे हिन्दू राष्ट्र निर्माण और रामराज्य स्थापना का संदेश देते हुए युवा पीढ़ी से इस अभियान से जुड़कर वीर सावरकर के अधूरे स्वप्नों को साकार करने का आह्वान किया।

विधायक नागेंद्र भड़ाना ने इंदुमति बेन सोलंकी के विचारों का स्वागत करते हुए राष्ट्र के विकास और खुशहाली में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इंदुमति बेन सोलंकी का व्यक्तित्व और उनकी राजनीतिक विचारधारा राष्ट्र और समाज के लिए हितकारी है।

इंदुमति बेन सोलंकी ने विधायक कार्यालय में चर्चा के उपरांत फरीदाबाद में रहने वाले हिन्दू महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष भीष्म प्रताप वर्मा और मंत्री कुंवर भगवान सिंह भाटी से फोन वार्ता में संगठनात्मक चर्चा की।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!