A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। शुक्रवार सुबह एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम बिगहना निवासी फात्मा (21)पत्नी मुर्तज़ा ने शुक्रवार सुबह अपने घर में दुपट्टा का फंदा बना कर फांसी लगा ली। घटना की सूचना से पूरे गांव में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची बिंवार पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।मृतका अपने पीछे एक तीन महीने के दुधमुहें पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गई है। जबकि मृतका का पति गांव में मुर्गा की मांस बेचने का काम करता है। हालांकि विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button