A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक बार फिर लखनऊ में सम्मानित हुए एस के मिश्रा

हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किए गए अध्यापक एस के मिश्रा

 

 

लखनऊ में हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किए गए कल्याणपुर के शिक्षक एस के मिश्रा

Related Articles

 

 

विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट एवम् माधवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया , जिसका प्रमुख विषय भारतीय ज्ञान परंपरा एवं पर्यावरण चेतना था। इस मौके पर आए प्रमुख अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस मौके पर पुस्तक विमोचन, तथा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट आगरा के मोहन मुरारी शर्मा एवम् सहदेव शर्मा द्वारा अतिथियों को माला , अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी श्रंखला में कानपुर के रसायन विशेषज्ञ एस के मिश्रा को हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्र रत्न सम्मानित एस के मिश्रा को बधाइयां प्राप्त हो रही है।इस मौके पर एस के मिश्रा सभी का आभार व्यक्त किया है। पूर्व में एस के मिश्रा शिक्षा रत्न सम्मान, राष्ट्र गौरव सम्मान, यूपी युवा रत्न सम्मान जैसे महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित है।

एस और मिश्रा शिक्षा तथा समाजसेवा में सदैव तत्पर रहते है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!