A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार,मौके से महिंद्रा गाड़ी थार की जब्त

तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार,मौके से महिंद्रा गाड़ी थार की जब्त

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – डीग जिले में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 एंड्रॉयड मोबाइल, 4 फर्जी सिमकार्ड और एक महिंद्रा थार गाड़ी जब्त की है।

Related Articles

थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोजाका-झंडीपुर लिंक रोड पर कुछ लोग महिंद्रा थार गाड़ी में बैठकर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर जाहिर पुत्र मुस्ताक (निवासी कनवाडी), साहिल पुत्र जमशेद (निवासी कठोल) और तारीफ पुत्र रफीक (निवासी अमीनाबाद, बिछोर, नूंह) को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और चार फर्जी सिमकार्ड बरामद हुए। ठगी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ में ठगों ने बताया कि उन्होंने यह थार गाड़ी ठगी के पैसों से ही खरीदी थी।

आरोपियों ने यह भी बताया कि वे लोकेशन बदलने के लिए थार गाड़ी का इस्तेमाल करते थे। वे जब्त किए गए मोबाइल फोन का उपयोग कर लोगों को पुराने सिक्के और नोट ऊंचे दामों पर बेचने तथा आईफोन मोबाइल सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करते थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button