
ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध बराबर की पहाड़ियों से भ्रमण की शुरुआत
बराबर की गुफाओं की बारीक कारीगरी, पत्थरों पर की गई उत्कृष्ट नक्काशी और प्राचीन स्थापत्य कला को देखकर सभी प्रशिक्षु अधिकारी मंत्रमुग्ध नजर आए
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। शीतकालीन अध्ययन भ्रमण विंटर स्टडी टूर के तहत वर्ष 2025 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस के ग्रुप-08 के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल जहानाबाद पहुंचा। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिले के ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध बराबर की पहाड़ियों से भ्रमण की शुरुआत की।
मौर्यकालीन वास्तुकला की अद्भुत मिसाल मानी जाने वाली बराबर की गुफाओं की बारीक कारीगरी, पत्थरों पर की गई उत्कृष्ट नक्काशी और प्राचीन स्थापत्य कला को देखकर सभी प्रशिक्षु अधिकारी मंत्रमुग्ध नजर आए। उन्होंने भारत की इस अमूल्य पुरातात्विक विरासत को नजदीक से समझा और इसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना की।
भ्रमण के उपरांत जिला पदाधिकारी जहानाबाद अलंकृता पाण्डेय एवं उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्हें जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए युवा अधिकारियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी गई।