A2Z सभी खबर सभी जिले कीभोपालमध्यप्रदेश

दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष की अपील जैन समाज करेगा शत् प्रतिशत मतदान

भोपाल रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
मतदान में जैन समाज अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली ने बताया कि इस अवसर पर एक बैठक बुलाई गई जिसमें दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद जैन हिमांशु ने कहा कि राष्ट्र हित में हमें अपना योगदान देना चाहिए और आवश्यक रूप से मतदान करना चाहिए उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओ से आवाहन किया है कि वह किसी भी स्थिति में पूर्ण मतदान करें इस अवसर पर सभी ने 100% मतदान का संकल्प लिया। दिगंबर जैन महासभा ने पूरे प्रदेश तथा भोपाल के जैन मंदिर समिति एवं सामाजिक संस्थाओं से निवेदन किया है कि वह प्रत्यक्ष रूप से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपने व्हाट्सएप ग्रुपों द्वारा सभी को 100% मतदान के लिए प्रेरित करें ।इस अवसर पर जैन महासभा के अनेक व्यक्ति मौजूद रहे ।

Show More
Back to top button