

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। रेलवे प्रशासन आगामी 2 जनवरी से गोविंदपुरी से प्रयागराज तक माघ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 2 जनवरी को सुबह 7:30 बजे गोविंदपुरी से चलकर शाम 5:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
रेलवे की ओर से जारी की गई समय सारणी के अनुसार माघ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन 04109 गोविंदपुरी से 7:30 बजे चलकर भीमसेन, घाटमपुर, हमीरपुर रोड, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम, मानिकपुर जंक्शन, डबौरा, बरगढ़, शंकरगढ़, नैनी जंक्शन ठहरते हुए शाम 5:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 15 मिनट ठहराव के बाद यह प्रयागराज से फतेहपुर के रास्ते भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, बिंदकी रोड होकर गोविंदपुरी पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 जनवरी से शुरू होकर माघ मेला के समापन तक नियमित चलेगी।