A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियानः मोहखेड़ी में जल स्रोत की सफाई एवं रंग-रोगन कर दिया स्वच्छता का संदेश

जल गंगा संवर्धन अभियानः मोहखेड़ी में जल स्रोत की सफाई एवं रंग-रोगन कर दिया स्वच्छता का संदेश

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ तथा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में, एवं विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम मोहखेड़ी में सराहनीय गतिविधि आयोजित की गई।

Related Articles

इस दौरान नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मोहखेड़ी के सदस्यों के सहयोग से प्राथमिक शाला एवं आंगनवाड़ी परिसर स्थित जल स्रोत एवं सोख पिट क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के तहत जल स्रोत परिसर की साफ-सफाई कर उसे सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही जल स्रोतों का रंग-रोगन भी किया गया, जिससे परिसर आकर्षक एवं स्वच्छ दिखाई देने लगा।

इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे, परामर्शदाता श्री श्याम दलवी, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर, प्रस्फुटन समिति की सदस्य रिया चौहान, वैशाली चौहान, प्रिया दिदावत, सीएमसीएलडीपी छात्र मंगेश गजभिए, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!