A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से तीन गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आर्थिक संबल सांसद श्री विवेक बंटी साहू की मंशानुसार गंभीर मरीजों को उपचार के लिए मिली आर्थिक सहायता

कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने वितरित किए ₹1.10 लाख

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के तीन गंभीर मरीजों के उपचार के लिए कुल 1 लाख 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि सांसद श्री विवेक बंटी साहू की मंशानुसार प्रदान की गई है।

जिसमें खेड़ीकला निवासी श्री रामभाऊ वाडिवा के उपचार के लिए ब्राइट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नागपुर को ₹50,000, बोरगांव निवासी निविदिता दरवाई के लिए स्योरटेक हॉस्पिटल नागपुर को ₹30,000 तथा रामपेठ, सौंसर निवासी श्रीमती उर्मिला धुर्वे के उपचार के लिए जय श्रद्धा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल नागपुर को ₹30,000 की राशि प्रदान की गई है।

Related Articles

शासन की इस कल्याणकारी योजना के तहत उक्त राशि सीधे संबंधित अस्पतालों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!