A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कुरारा में जुए का बड़ा खेल! पुलिस की मिलीभगत के आरोप, लाखों की बाज़ी के बीच नवयुवक जाल में फंसे

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध जुआ और सट्टे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। क्षेत्र में जगह-जगह जुए के फड़ सज रहे हैं, जहां प्रतिदिन लाखों रुपये का लेन-देन हो रहा है। इस पूरे खेल में स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत के आरोप भी सामने आ रहे हैं, जिससे संचालकों में किसी प्रकार का भय नहीं दिख रहा।

Related Articles

 

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जुए का मुख्य सरगना बताए जा रहे लोकेन्द्र यादव अपने हाथों में ताश की गड्डी संभालते नजर आ रहे हैं। वहीं उसका सहयोगी रंजीत श्रीवास उर्फ दादा जुए के फड़ पर रुपयों का लेन-देन करते दिख रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं, साथ ही नकदी और ताश की गड्डियां भी साफ नजर आ रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने जुआ और सट्टे के जरिए करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति बनाई है। इतना ही नहीं, फोन के माध्यम से भी सट्टे का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है, जिसकी चपेट में क्षेत्र के कई नवयुवक आ चुके हैं।

वीडियो उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस पूरे अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत रहती है और पुलिस के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। यही वजह है कि जुआ संचालकों के हौसले बुलंद हैं और क्षेत्र में खुलेआम यह धंधा जारी है।

अब देखना होगा कि सामने आए इस वीडियो और आरोपों के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, या फिर यूं ही चलता रहेगा जुए का यह खेल।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!