A2Z सभी खबर सभी जिले की

उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएलसीसी एवं जिला स्तरीय बैंक समीक्षा बैठक संपन्न

 

वित्तीय समावेशन अभियानों की हुई गहन समीक्षा, केसीसी, पीएम स्वनिधि एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश

जमशेदपुर:

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय बैंक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक, रांची के सहायक महाप्रबंधक श्री अरविंद कुमार, नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक श्रीमती जस्मिका बास्के, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव कुमार चौधरी सहित जिले के विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

बैठक के दौरान सितंबर 2025 तक संचालित वित्तीय समावेशन अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पात्र लाभुकों के नामांकन की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु किए जा रहे प्रयासों को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया।

उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की प्रगति को संतोषजनक बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक छोटे एवं सीमांत किसानों को केसीसी ऋण का लाभ मिलना चाहिए।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्तीय समावेशन सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

✍️ आनंद किशोर

ब्यूरो चीफ – अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!