A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ाराजस्थान

भीलवाड़ा: हाईवे पर चलती कार में लगी आग; ड्राइवर ने बचाई सवारियों की जान, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा।

भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार को मंडल थाना क्षेत्र के जीविलियाँ टोल के पास एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। यहाँ हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई।

​बताया गया है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते कार आग का एक गोला बन गई और पूरी तरह जलने लगी।

​इस दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कार के ड्राइवर की सूझबूझ के कारण कार में सवार सभी सवारियों की जान बच गई। ड्राइवर ने समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

​आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का काम शुरू किया।

Related Articles
Show More

देव करण माली भीलवाड़ा राजस्थान

जिला रिपोर्ट समाचार नेशन/ दैनिक भास्कर SMT depatment/ अखंड भारत /न्यूज़ नेशन81 जिला न्यूज़ रिपोर्ट भीलवाड़ा
Back to top button
error: Content is protected !!