A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिर्वी नव चेतना युवा शिविर (आवासीय)

युवा जागरण एवं व्यक्तित्व निर्माण हेतु.... शुक्रवार 08 मई से सोमवार 11 मई तक...


रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। अखिल भारतीय सिर्वी महासभा जिला धार निमाड़ एवं अखिल भारतीय सिवीं युवा महासभा जिला धार निमाड़ (कुक्षी, गंधवानी, मनावर) के संयुक्त तत्वाधान में युवा जागरण एवं व्यक्तित्व निर्माण हेतु सिर्वी नव चेतना युवा शिविर (आवासीय) का आयोजन किया गया है जिसमे कक्षा 8 उत्तीर्ण से कॉलेज स्तर तक के छात्र-छात्राऐं सहभागिता करेंगे।

अखिल भारतीय सिर्वी महासभा जिला धार निमाड़ एवं अखिल भारतीय सिर्वी युवा महासभा जिला धार निमाड़ ने स्वजातीय बंधुवर व भगिनी से अपील करते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश में जहां प्रतिस्पर्धा निरंतर बढ़ रही है, वहीं हमारे युवा वर्ग को भी सही दिशा, सशक्त मार्गदर्शन एवं संस्कारों की अत्यंत आवश्यकता है। आधुनिकता की दौड़ में हम कहीं न कहीं अपने समाज की परम्पराओं, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे समय में यह “सिर्वी नवचेतना युवा शिविर” संगठन का एक सशक्त प्रयास है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक, संस्कारवान, आत्मविश्वासी, धैर्यवान एवं लक्ष्यवान बनाना है।

शिविर प्रारंभ शुक्रवार 08 मई 2026 (सांय 4:00 बजे से) समापन सोमवार 11 मई 2026 (प्रात: 11 बजे तक) होगा। कार्यक्रम का स्थान एलिजियंस एकेडमी सिंघाना मनावर रोड़, कुक्षी रहेगा। पंजीयन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल है। उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी पत्रकार सोहनलाल काग ने दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!