A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा ने विपक्ष को घेराः धार में केंद्रीय मंत्री ने एलायंस को एंटी वूमन बताया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा ने विपक्ष को घेराः धार में केंद्रीय मंत्री ने एलायंस को एंटी वूमन बताया

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

Related Articles

 

धार न्यूज/धार में गुरुवार को भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती और जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मौजूद रहे।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सावित्री ठाकुर ने लोकसभा में महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल संसदीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा एक गंभीर विषय है। ठाकुर के अनुसार, “एंटी वूमन एलायंस” ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक को रोककर करोड़ों महिलाओं के भविष्य के साथ अन्याय किया है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी सहित ‘इंडी’ गठबंधन ने राजनीतिक स्वार्थों के कारण 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के ऐतिहासिक अवसर को बाधित किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को टालने का उदाहरण बताया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए महिला सशक्तिकरण केवल चुनावी नारा बनकर रह गया है।

 

तीन तलाक-अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों पर सवाल

 

कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए ठाकुर ने शाहबानो प्रकरण, तीन तलाक और अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों पर भीसवाल उठाए। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के एक बयान को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के विरुद्ध बताया।

 

परिसीमन को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2001 के बाद इसे 2026 तक स्थगित करने का निर्णय दक्षिणी राज्यों के हित में लिया था।

 

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं, जिनमें तीन तलाक समाप्त करना, शौचालय निर्माण, बैंक खाते खोलना और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार शामिल है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हवाले से कहा कि परिसीमन में सभी राज्यों के साथ न्याय होगा।

 

अंत में, उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब जन-जन का विषय बनेगा और देश की महिलाएं आने वाले समय में इसका जवाब देंगी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा परिसीमन लागू करने की तैयारी में

 

इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया दी। जोशी ने कहा कि भाजपा की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह से भ्रामक थी, जिसमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सच्चाई को छुपाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

 

उन्होंने कहा कि जब देश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं, तब भाजपा के जिम्मेदार नेताओं का इस पर चुप रहना बेहद चिंताजनक है। विशेष रूप से मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुए अत्याचार जैसे मामलों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद भाजपा अब इसके क्रियान्वयन को टाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन (डिलिमिटेशन) लागू करने की तैयारी कर रही है, जो जनता के साथ अन्याय हो सकता है।

 

जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही महिलाओं को अधिकार और सम्मानजनक भागीदारी देने के पक्ष में रही है। पंचायत से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तकमहिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कांग्रेस ने ही किया है।

 

उन्होंने मांग की कि वर्तमान लोकसभा में ही महिला आरक्षण लागू किया जाए, जल्द से जल्द जनगणना कराई जाए और सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के आधार पर उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।

 

उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस महिलाओं, ओबीसी, एसटी, एससी सहित सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!