A2Z सभी खबर सभी जिले की

गांधी चौराहे पर भाजपा ने किया आभार प्रदर्शन

किसानों को ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार दर का 4 गुना मुआवजा देने की घोषणा से हर्ष

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा मध्य प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय जिसमे किसानों को ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार दर का 4 गुना मुआवजा देने की घोषणा पर भाजपा धार ग्रामीण जिले के मनावर नगर में किसान मोर्चा द्वारा आभार प्रदर्शन रैली निकाली गई। रैली मनावर नगर पालिका से गांधी चौराहे तक निकल गई।

Related Articles

आभार प्रदर्शन रेली में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ट्रैक्टर चलाकर आभार प्रदर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में डबल इंजन की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के अर्जन पर बाज़ार दर का 2 की जगह 4 गुना मुआवजा देने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे न केवल विकास कार्य में तेजी आएगी, वही भूमि देने वाला किसान परिवार को आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार होगा।

भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय लिया है हम किसान कल्याण वर्ष – 2026 के तहत यह निर्णय किसान भाई – बहनों के कल्याण के प्रति मध्य प्रदेश भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मध्य प्रदेश के करोड़ों किसानों की ओर से इस अभिनंदनीय निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हू। इस आभार प्रदर्शन में गांधी चौराहे पर किसान मोर्चा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री एवं जिला अध्यक्ष द्वारा आतिशबाजी भी की गई। साथ ही किसानों को मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी गई।

इस आभार प्रदर्शन प्रदर्शन के रैली में भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेरती, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, धीरज बालेश्वर, लोकेश मुकाती, रामेश्वर पाटीदार, पन्नालाल पाटीदार, विकास पाटीदार, भाना पंवार, राधेश्याम मुकाती, सचिन पांडे , जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, प्रदीप पाटीदार, हरिओम पाटीदार, मनीष छबाया, आकेश नवलखा, अंकित शुक्ला, अर्पित राठौड़, भाजपा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पत्रकार विजय राठौर ने दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!