A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :राठ तिराहे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ई-रिक्शा भी चपेट में, चार घायल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के राठ तिराहे पर गुरुवार की  सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक ने पहले ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मारी, जिससे अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर सामने जा रहे ई-रिक्शा से टकरा गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, परछठ निवासी रवि पुत्र आदित्य (28) व देवेंद्र कुमार पुत्र गया प्रसाद (30) गुरुवार को भट्ठे से काम करके ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर नेशनल हाईवे-34 स्थित राठ तिराहे पर पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ई-रिक्शा से जा भिड़ा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में देवीचौराहा निवासी ई-रिक्शा चालक तेजप्रताप पुत्र छोटे लाल प्रजापति (35), राठ तिराहा निवासी नूरजहां पत्नी निजाम (45) समेत ट्रैक्टर सवार कुल चार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल मौदहा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!