
।
छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और साइबर सतर्कता की दी जानकारी
खबरः
ककवन थाना, कमिश्नरेट कानपुर नगर के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को मिशन शक्ति टीम और साइबर सेल ने ग्राम औरोताहरपुर के प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और साइबर जागरूकता के प्रति संवेदनशील बनाना था।
कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आयोजित किया गया, जिसमें नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सहायता हेल्पलाइनों के बारे में जानकारी दी।
साथ ही, साइबर टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचने के उपाय, सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार और डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए।
इसके अतिरिक्त, उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नए आपराधिक कानूनों-भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 तथा भारतीय
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023-की प्रमुख विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित कानूनी परिवर्तनों को समझ सकें।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने सभी से जागरूक रहने, दूसरों को जागरूक करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लेने की अपील की।