A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

मान्धाता नगर पंचायत में रोड लाइट न होने से लगातार हो रहे हादसे, प्रशासन बेखबर

मान्धाता नगर पंचायत में रोड लाइट न होने से लगातार हो रहे हादसे, प्रशासन बेखबर

 

रिपोर्ट — पत्रकार जितेन्द्र सिंह

प्रतापगढ़।

मान्धाता नगर पंचायत हरखपुर वार्ड नंबर 9 स्थित हनुमंत भवन के सामने कल रात एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया।

Related Articles

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद हनुमंत भवन के मालिक सुशील सिंह एवं उनके पुत्र ने मानवता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मान्धाता सरकारी अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि टिकिया वाले बाबा से लगभग 300 मीटर की दूरी तक सड़क पर रोड लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहां लगभग हर हफ्ते या दूसरे दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

क्षेत्रीय लोगों में प्रशासन और नगर पंचायत चेयरमैन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक रोड लाइट की व्यवस्था नहीं कराई गई।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल रोड लाइट लगवाने और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!