A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु संस्था स्तर की काउंसलिंग शुरू

गणेश पाण्डे ,डिंडौरी : 19 अगस्त,2026

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संस्था स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया 20 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार अर्हकारी परीक्षा (10वीं उत्तीर्ण) के आधार पर विद्यार्थियों को डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। संस्था में प्रवेश के लिए 22, 24, 27, 29, 31 अगस्त तथा 2, 5, 8, 10, 12 एवं 14 सितंबर 2026 को ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकेगा।
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय डिंडौरी में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग ब्रांच संचालित हैं, जिनमें रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। शासन द्वारा इंजीनियरिंग डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष मान्यता दिए जाने से 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर दो वर्ष की बचत का लाभ मिलेगा। साथ ही आईटीआई अथवा 12वीं गणित विषय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया भी 20 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी।
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी संस्था स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर उपलब्ध सीटों के अनुसार प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश एवं काउंसलिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या के लिए विद्यार्थी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय डिंडौरी से संपर्क कर सकते हैं। तथा दिए गए संपर्क नंबर 9617937363, 9424729211, 8770608764 एवं 7987317380 पर भी सीधे जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles
Show More
Back to top button