A2Z सभी खबर सभी जिले कीखरगोनमध्यप्रदेश

करही नगर परिसद में बेनाम कालोनियों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य जारी जिम्मेदार मौन

भोलीभाली जनता को झूट बोलकर बेचे जा रहे है प्लाट

 

निर्माधीन मकान
निर्माधीन मकान

करही– करही नगर परिषद में ऐसि कही कालोनिया है जो अवैध है, इसी का एक उदाहरण देखा जाये तो बोरबावड़िया रोड पर अभयराज जिनिंग के सामने नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 में आती है जहाँ पर खेती रकबे कि जमीन पर अवैध तरीके से हो रहे है मकान निर्माण ।
कालोनी वाशियों से बात करने पर उन्होंने बताया उक्त कॉलोनी को कृष्ण कुंज के नाम से है ,जबकी वहा पर कॉलोनी के आसपास कही भी कॉलोनी के नाम का बोर्ड नही लगा हुआ है।
इस अवैध कॉलोनी में न तो पानी निकासी कि जगह है और ना हि पिने के पानी कि व्यवस्था है,जिन लोगो ने पहले से मकान निर्माण कर लिए है वह पिने सहित अन्य काम में आने वाला पानी भी अपनी व्यवस्था से लाते है।
आपको बता दे ना तो यहाँ कोई cc रोड है और ना हि कोई गंदा पानी निकलने के लिए कोई नालि निर्माण है जिससे शौचालयों सहित नहाने धोने का पानी पुरा निकलने वाले रास्ते पर आता है ,कुल मिलाकर रहवाशी या डायवर्सन जैसे कोई भी मुलभुत सुविधाएं नही है ।
कालोनाइजरों के इतने बड़े अवैध गौरख धंधे का जिम्मेदारों को पता होने के बावजूद नजर अंदाज क्यू कर रहे है यह भी एक बड़ा सवाल है ?
सबसे बड़ी बात तो यह है हम जिस कॉलोनी कि बात कर रहे है वह कॉलोनी तहसील कर्यालय टप्पा करही के पीछे हि है और नगर परिषद् करही के संज्ञान में भी है फिर भी जिम्मेदार तमासबीन क्यू बने है ?

भोली जनता को झूठ बोलकर बेचे जा रहे है प्लाट

Related Articles

कॉलोनी वासियो का कहना है कि जब जब कालोनाइजर से पानी,सड़क, नालियों और अतिक्रमण निर्माण कि शिकायत कि जाती है,तो यही जवाब मिलता है , कॉलोनी का डायवर्सन हो गया है सारी समस्याओं को नगर परिषद् देखेगी जबकी नगर परिषद् कि लिस्ट में यह कॉलोनी है हि नही यह जानकारी RTI के माध्यम से पता चली है , नगर परिषद् करही पाड़लिया के अंतर्गत विकसित कि गई कॉलोनियां मात्र 4 हि है,जिनके नाम राधाकुंज बिहार ए और राधाकुंज बिहार ब ,बालाजी आवेन्यू और अनमोल सिटी का नाम हि सामने आया है।
जिससे यह प्रतित होता है कि कालोंनाईजार द्वारा भोली भाली जनता को झूठ बोलकर अवैध कॉलोनी में वैध कॉलोनी का नाम पर झूठ बोलकर अवैध कॉलोनी में प्लाट बेचे जा रहे हैं ।
अब देखना यह है कि ऐसे अवैध कालोनाईजरो पर जिम्मेदार करेंगे कार्यवाही या होंगे मेहरबान या राजनितिक बलबूते पर करते रहेंगे अवैध काम।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!