A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेमौसम बारिश.. फसलें तबाह..

भारतीय किसान संघ ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन.. पहले कपास ने रुलाया.. अब गेहूं चना ने किसानों की कमर तोड़ी..



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। क्षेत्र में खराब मौसम ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया। तेज हवा और बेमौसम बारिश ने कई गांवों में किसानों की अंतिम दौर में खड़ी फसल को जमीन पर लिटा दिया। पूर्व में भी किसानों को कपास की तुड़ाई के समय लगातार भारी बारिश के कारण भारी नुकसानी का सामना करना पड़ा था। जहां पहले किसानों को खरीफ की फसल ने रुलाया वही अब रबी की फसल ने भी किसानों की कमर तोड़ दी है। भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की ज्वलंत समस्या को लेकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी, अधिक्षण यंत्री नर्मदा विकास मण्डल क्र. 10 धार, कार्यपालन यंत्री नर्मदा विकास प्राधिकरण संभाग क्र. 30 मनावर को देकर किसानों को समस्या के निराकरण की पुरजोर मांग की गई।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष काशीराम वास्केल, जिला मंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि विगत दिनों 19, 20, 21 फरवरी को अचानक मौसम खराब होकर हवा के साथ पानी गिरा। किसनो का गेहूँ, चना, मक्का, मिर्च, पपीता, केला जो कि रबी फसल है खेतो में खड़ी है इस असमय वर्षा के कारण फसल आड़ी होकर गिर गई जिससे किसानो को भारी नुकसान हुआ है जिसका पटवारी, ग्राम सेवक द्वारा जिले की मनावर, गंधवानी, कुक्षी, डही, धरमपुरी तहसीलों में निरीक्षण करवाया जाकर किसानो को बीमा राशि एवं राहत राशि दी जावे।

सरकार द्वारा गेहूं पंजीयन की तारीख निश्चित कर दी गई है। लेकिन आज दिनांक तक किसानो की फसल की गिरधावरी पोर्टल पर दर्ज नही की गई है जिसके कारण किसान अपनी फसल के पंजीयन नहीं करा पा रहे है इसलिए पंजीयन की तारीख बढ़ाई जावे। किसानों की रबी की फसल मार्च तक नही निकल पायेगी। किसानो को 31 मार्च तक सहकारी बैंक का ऋण भरने में असुविधा रहेगी। जिससे किसान निर्धारित समय पर कृषि ऋण जमा नही कर पायेंगे। इसलिए ऋण वसूली की तारीख 30 अप्रैल की जावे। औंकारेश्वर नहर चरण क्रं. 04 के दूसरे चरण के टेल के किसानो को पानी नहीं मिल रहा है। किसानो ने नहर के कारण फसलें बोई है। मगर आज सुखने की कगार पर है। किसानो का खाद, बीज, दवाई का पूर्ण खर्च हो चुका है। अगर किसानो को पांच दिन के अंदर पानी नही दिया गया तो किसानो की फसल सुख जायेगी। भारतीय किसान संघ ने किसानों की उक्त मांग का त्वरित निराकरण करने की मांग की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!