A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुण्डेरवा पुलिस की सख्ती: शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश

  1. मुण्डेरवा पुलिस की सख्ती: शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशy

बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना मुण्डेरवा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सोमवार को शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कार्रवाई कर उन्हें उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, बस्ती के न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र में संभावित विवाद एवं अशांति की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. पंकज उर्फ गुड्डू चौधरी पुत्र रामशंकर (35 वर्ष)

Related Articles

2. राम शंकर चौधरी पुत्र सीताराम (55 वर्ष), निवासी शिवपुर बढ़ौनी, थाना मुण्डेरवा

3. मुन्ना चौधरी पुत्र भोला नाथ (26 वर्ष), निवासी मरवटिया, थाना पुरानी बस्ती

4. अर्जीत चौधरी पुत्र दशरथ प्रसाद (24 वर्ष), निवासी गुलहरिया सिरमा, थाना मुण्डेरवा

5. रोहित कुमार पुत्र रामकरन (21 वर्ष), निवासी देवरि, थाना मुण्डेरवा

6. दिशांत पाण्डेय पुत्र शिवराम (26 वर्ष)

7. आदित्य पाण्डेय पुत्र शिवराम (26 वर्ष)

8. शम्भू चौधरी पुत्र पारस चौधरी (35 वर्ष), निवासी गुलहरिया सिरमा, थाना मुण्डेरवा

9. देवेश पटेल पुत्र हरिश्चन्द्र चौधरी (28 वर्ष), निवासी मरवटिया, थाना मुण्डेरवा

10. शिवम पुत्र विनोद कुमार (लगभग 21 वर्ष), निवासी दौलतपुर, थाना कोतवाली, बस्ती

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद खान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल देवानन्द यादव, कृष्णानन्द यादव, कांस्टेबल जितेन्द्र शाह, भगवान दयाल यादव, धर्मेन्द्र गौतम एवं अमित कुमार यादव (द्वितीय) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!