
आलीराजपुर :- अखंड भारत कि न्यूज़- रिपोर्टर- करण बामनिया

जिला -आलीराजपुर में ग्राम रोजगार सहायक (सहायक सचिव ) संघ ने दिनांक-9/9/2025 को जिला पंचायत सीईओ महोदय को संघ के पदाधिकारी द्वारा अपनी लंबित दो प्रमुख मांगो को लेकर ज्ञापन दिया | (1) विगत दो माह से वेतन न मिलना ,एवं (2) शासन के आदेशानुसार सचिव विहीन ग्राम पंचायतो में सहायक सचिव को सचिवीय प्रभार दिया जाय | सहायक सचिव संघ के अध्यक्ष श्री जामसिंह डावर,लालसिंह जी,नानसिंह चौहान,किशन बामनिया ,बलवंत जामोर,करमसिंह किराड़,रमेश चौहान,प्रकाश बामनिया,मधु किराड़,जगत ,ललिता जी ,रेना जी एवं समस्त सहायक सचिव साथी उपस्थित रहे |