A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री गोकुलेंदु प्रभु के भव्य एवं अलौकिक छप्पन भोग के दर्शनों का हुआ आयोजन

श्री गोकुलेंदु प्रभु के भव्य एवं अलौकिक छप्पन भोग दर्शनों का आयोजन किया गया

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

श्री गोकुल चंद्रमा जी मंदिर में कमल चौक में पंचम पीठाधीश्वर जगतगुरु गोस्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज श्री के सानिध्य में श्री गोकुलेंदु प्रभु के भव्य एवं अलौकिक छप्पन भोग दर्शनों का आयोजन किया गया। जिसमें देश विदेश के अनेक श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग के मनोरथ के दर्शन करके आनंद लिया। यह छप्पन भोग के दर्शन गोकलेंदु ब्रज यात्रा 2025 के आयोजन के संदर्भ में गोकुल चंद्रमा जी मंदिर के कमल चौक में आयोजित किए गए। इन दर्शनों में कामवन सूरत के महाराज श्री गोस्वामी द्वारकेश लाल जी, कामवन भावनगर के श्री नवनीत लाल जी महाराज, गोस्वामी अनिरुद्ध लाल, गोस्वामी कन्हैया लाल, गोस्वामी रघुनाथ लाल जी, गोस्वामी देवकीनंदन बाबा, गोस्वामी आनंद बाबा ,गोस्वामी ब्रजांग बाबा, गोस्वामी गोविंद राय, गोस्वामी अनन्य बाबा सहित अनेक धर्माचार्यों पधारे । छप्पन भोग में मठरी, लड्डू गूंजा, मगद के लड्डू, सेव के लडडू, ठौर, दही वड़ा, पापड़, तवा पूडी, जलेबी, मौनथार, मैसूर पाक, बूंदी का लड्डू, खाजा, खुरमा, पापड़, चुक्ली, पपची, बूरा बुरकी, खरमण्डा, दूध घर, बासुंधी, कुक्करबिन्नी, माखन बड़ा, खासा, लुचई, जीरा, सिखरन, सिखरन बड़ी, सकलपारे, ‘दही भात, मेवा भात आदि सामग्री प्रभु के सम्मुख पधाराई गई । कीर्तन समाज में भूषण राम कीर्तनकार , डॉ भगवान मकरन्द, कन्हैया लाल, विश्वास कटारा आदि ने कीर्तन प्रस्तुत किए

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!