A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

राजस्थान के भिवाड़ी में बड़ी धूमधाम से निकली जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा…

भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) रविन्द्र कुमार लखेरा की रिपोर्ट... आज भिवाड़ी में महा प्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बड़ी धूमधाम से जगन्नाथ मंदिर यूआईटी से चलकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई सेंट्रल मार्केट के निकट हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 1 में स्थित गुंडिचा मंदिर पहुंची। पुरी की रथ यात्रा के बारे में ऐसा कहा जाता है कि... बहुत समय पहले भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा ने सोचा कि उन्हें मौसी के घर जाना चाहिए... तो हर साल तीनों भाई-बहन भव्य रथों में बैठकर पुरी के जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर (मौसी का घर) जाते हैं। पुरी में रथ यात्रा का आयोजन 7 दिनों तक चलता है। भक्त गण श्रद्धा और भक्ति भाव से रथ को खींचते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि— जो भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी के रथ को खींचता है, उसे भगवान स्वयं अपनी ओर खींच लेते हैं… अपने आशीर्वाद में। बस यही है — पुरी रथ यात्रा, भक्ति, प्रेम और सेवा की सुंदर कहानी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!